उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी में चल रहा घमासान शांत हो गया था मगर ऐसा होता दिख नहीं रहा है। सपा महासचिव अमर सिंह को लेकर पूरे यादव परिवार में एक बड़ा बवाल हो गया था। पहले सीएम अखिलेश यादव द्वारा अमर सिंह के मुद्दे पर चाचा शिवपाल यादव के महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए गए जिसके बाद शिवपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ मिलकर अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। जिसके बाद से ही चाचा-भतीजा के बीच जंग ने बड़ा रूप ले लिया है।

साईकिल हाइवे रैली के पोस्टरों से शिवपाल गायब :

  • 27 नवम्बर को सीएम अखिलेश यादव इटावा से आगरा तक बने साईकिल हाइवे के शुरुआत करने वाले है।
  • इसके अलावा वे खुद 5 किमी तक साईकिल चलाकर इस साईकिल हाइवे की गुणवत्ता की जांच करने वाले है।
  • यहाँ एक अंतर्राष्ट्रीय साईकिल रैली भी रखी गयी है जिसमे सीएम अखिलेश भी प्रतिभाग करने वाले है।
  • सीएम अखिलेश के यहाँ आने के लिए सभी सपा नेताओं ने पूरे आगरा को पोस्टरों से ढक दिया है।

poster in agra

  •  इन सभी पोस्टरों में सीएम अखिलेश और मुलायम सिंह यादव को ही जगह दी गयी है।
  • किसी भी पोस्टर में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव नहीं है।

यह भी पढ़े : देश में 17 करोड़ लोग भूखे सोते हैं, विहिप करेगा मदद- तोगड़िया!

  • इस तरह सीधे तौर पर पता चलता है कि समाजवादी पार्टी में दो गुट बन गए है।
  • एक है अखिलेश गुट और एक है शिवपाल सिंह यादव का गुट।
  • आगरा में लगे ये सभी पोस्टर को सपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगवाए गए है।
  • बीते दिनों भी शिवपाल और अखिलेश के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था।

poster in agra

  • हालांकि सपा सुप्रीमो ने शिवपाल और अखिलेश को गले मिलाकर विवाद को थाम दिया था।
  • मगर अब इन स्वागत पोस्टर के सामने आने के बाद तो सच्चाई खुल कर बाहर आ गयी है।

यह भी पढ़े : वीडियो: नोटबंदी के विरोध में ‘थाली-बेलन’ लेकर सड़क पर उतरीं महिलायें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें