आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही देश के 3 राज्यों में हो रहे चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए गठबंधन के अस्त्र का सहारा लिया है। इस बीच मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी का उससे गठबंधन टूटने की खबर आ रही है।

सपा-गोंगपा गठबंधन टूटने की खबरें :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ रही समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन मतदान से पहले ही टूट गया। चुनाव प्रचार को लेकर हुई अनुबन के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र बकोरिया ने शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। अब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे और एक-दूसरे का प्रचार भी नहीं करेंगे। वैसे अब प्रचार के लिए केवल दो दिन शेष बचे हैं। आगामी 26 नवम्बर की शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सपा ने गोंगपा से गठबंधन किया था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें