Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस के बाद सपा ने किया उपचुनाव में प्रत्याशी का ऐलान

2019 के पहले गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में सभी पार्टियों की परीक्षा होने वाली है। यही कारण है कि उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भी अब तक कांग्रेस के अलावा किसी बड़े दल अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। ये नाम सुनकर एक बार सभी लोग हैरान रह जायेंगे।

अखिलेश ने की प्रेस कांफ्रेंस :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान मंच पर अखिलेश के साथ पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब के साथ ही निषाद पार्टी अध्यक्ष डा.संजय निषाद भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुने गये प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस के बाद सपा ने अब जाकर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। अब सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी के नामों का ऐलान होना बाकी रह गया है।

 

 

ये होंगे सपा प्रत्याशी :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता आज लखनऊ में आयोजित की गयी थी। इस दौरान गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद को उप चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। ये सपा के निशान पर उप चुनाव लड़ेंगे। प्रवीण निशाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निशाद के बेटे है। इसके अलावा सपा ने इस उपचुनाव के लिए निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। प्रत्याशी के ऐलान के बाद अखिलेश ने कहा कि इस बार गोरखपुर से कमल नहीं खिलने देंगे।

 

ये भी पढ़ें : 2019 के पहले इस नेता की अखिलेश ने कराई घर वापसी

Related posts

बसपा और सपा की सरकार में किसानों ने की आत्महत्याएं: सूर्य प्रताप शाही

Bharat Sharma
6 years ago

आजाद शक्ति सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए SCST एक्ट में हुए बदलाव को लेकर संगठन ने प्रशंसा की व जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

युवती ने जीजा पर लगाया रेप का आरोप,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version