कांग्रेस राज के बाद अब मोदी राज में भी जगहों के नाम बदलने का खेल जारी है। साल 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद मोदी सरकार ने कई जगहों और पिछली सरकार की योजनाओं के नाम बदल दिए हैं जिसमें ज्यादातर पं दीन दयाल उपाध्याय के नाम से रखे गए हैं। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार ने अब मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल दिया है जिसे लेकर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बदल गया मुगलसराय स्टेशन का नाम :

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम अब पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होगा। मुगलसराय का ये रेलवे स्टेशन यूपी के चंदौली जिले के अंतर्गत आता है जहाँ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे सांसद भी हैं। इसके पहले भी भाजपा सरकार ने कई बड़ी योजनाओं को दीन दयाल उपाध्याय का नाम सेदे चुकी है। इनमें दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना मुख्य हैं।

सपा ने बोला हमला :

आगामी अगस्त महीने में मुग़लसराय स्टेशन के नए नामकरण को लेकर समाजवादी पार्टी हमलावर हो गयी है। पूर्व सपा सांसद रामकिसुन ने भाजपा पर जनता के पैसे को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पूर्व सपा सांसद ने कहा कि करोड़ो रूपये बर्बाद कर केवल नामकरण के लिए चंदौली में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ध्यान जिले के विकास पर नही है। उन्होंने कहा कि इस समारोह का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। विरोध के लिये जनता में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी खजाने से लाखों रुपये हड़प रहे पुलिस अधिकारी

पीएम मोदी करेंगे 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास

सांसद सावित्री बाई फुले पर अपने चाचा को 12 बीघा जमीन कब्जा कराने का आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें