Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा ने घोषित किया राष्ट्रीय लोकदल से नाता

राष्ट्रीय लोकदल को लोकसभा चुनाव में दी जाने वाली सीटों पर भले ही तस्वीर अभी साफ न हो लेकिन सपा ने उन्हें महागठबंधन का आधिकारिक तौर पर पार्टनर घोषित कर दिया है। सपा ने इसके लिए सोमवार को प्रस्ताव भी पास किया। सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के औपचारिक ऐलान के बाद सीट की गुत्थी भी सुलझ जाएगी। दो सीटें पहले ही छोड़ी जा चुकी हैं। सपा अपने कोटे से एक या दो सीटें रालोद को और दे सकती है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें बसपा और रालोद से गठबंधन का स्वागत किया गया। सर्वसम्मति से अखिलेश के प्रत्येक निर्णय पर अमल करने का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में भाजपा सरकार के सीबीआई के राजनीतिकरण, विपक्ष के प्रति संविधान की मंशा के विपरीत अलोकतांत्रिक आचरण पर नाराजगी भी व्यक्त की गई।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

राज्यपाल ने कहा, सिर्फ 15 अगस्त ही नहीं, हर दिन मनाये ‘आजादी का जश्न’!

Divyang Dixit
8 years ago

विधानसभा के सामने पीड़ित दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sudhir Kumar
6 years ago

तस्वीरें: कप्तान ने सिपाहियों को सिखाये दंगा नियंत्रण करने के तरीके!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version