Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राज्य मंत्री की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश पर सपा ने किया पलटवार

योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को पत्र लिखकर जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों को सपा मानसिकता का बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने को कहा है। राज्य मंत्री ने उनके स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की मांग की की है। इस पत्र के बाहर आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राज्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लिखे गए इस पत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, विशेष सचिव समेत कई अधिकारियों की मुहर और हस्ताक्षर हैं जो उन्होंने आगे फॉरवर्ड करने के लिए किए हैं। इस चिट्ठी के बाहर आते ही राजनीति गर्म हो गयी है और सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

भाजपा ने साधी चुप्पी :

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पत्र से ललितपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने इस मामले में कहा कि जिला अस्पताल आम लोगों की सेवा से जुड़ा हुआ विभाग है। यदि कोई कर्मचारी कार्य ठीक से नहीं कर रहा है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नई नियुक्ति के संबंध में सुयोग्य और मानक पर खरे उतरने वालों को नियुक्त किया जाना चाहिए। इसके लिए किसी पार्टी से जुड़े होने की आवश्यकता नहीं है। वहीँ इस चिट्ठी पर राज्य मन्त्रे मनोहर लाल का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह पत्र लिखा गया है। इसमें उन भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने के लिए कहा है जो स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे उतरते हैं।

सपा ने भाजपा पर ली चुटकी :

सीएम योगी आदित्यनाथ के एक जिम्मेदार राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को चिट्ठी लिख संविदा के पुराने कर्मचारियों को हटा भाजपाइयों की नियुक्ति करने को कहा है। इस चिठ्ठी के सामने आते ही अब विपक्ष ने भाजपा पर चुटकी ली है। सपा प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट करते हुए कहा, ‘योगीजी के राज में भर्ती संस्थाओं को भाजपा भर्ती संघ बनाया जा रहा है।  जहां काम नहीं बन रहा वहां पेपर लीक कर दिये जा रहे है! यही भाजपा का विकास है’। फिलहाल इस मामले पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी नेता कुछ कहने को तैयार नहीं है।

 

ये भी पढ़ें- मुस्लिम लड़कियां भी बनेंगी मौलवी, हर जिले में खुलेंगे गर्ल मदरसे

 डेढ़ महीने की छुट्टी खत्म: खुशी से झूमते बच्चे बोले- स्कूल चले हम

ये भी पढ़ें- बच्चों से भरी स्कूल बस 5 मीटर गहरी खाई पलटी- देखें वीडियो

Related posts

शामली:बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Shambhavi
6 years ago

विधानसभा की सुरक्षा के लिए जारी किये गए 12 निर्देश!

Divyang Dixit
7 years ago

इटावा : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version