Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 के पहले सपा संगठन से होगी कई लोगों की छुट्टी

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसके साथ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। सपा ने अब पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कुछ बड़े फैसले लेने की तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश ने एक बड़ा फैसला लेते हुए समाजवादी पार्टी के एक दिग्गज नेता को पद से हटाने की तैयारी कर ली है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

बदला जाएगा महानगर संगठन :

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी को पार्टी के अंदर की कलह से निपटना होगा। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के एक महानगर संगठन को बदलने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने 2 चुनावों में मिली हार के बाद आगरा महानगर अध्यक्ष को बदलते हुए वाजिद निसार को जिम्मेदारी सौंपी थी। अब लोकसभा चुनावों के पहले सपा ने महानगर का पूरा संगठन बदलने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, सपा से जल्द ही निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जायेगी और उनकी जगह सक्रिय लोगो को मौक़ा दिया जायेगा। लोकसभा चुनावों के पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये बाद फैसला बताया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी पर BJP सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने की विवादित टिप्पणी

Related posts

लखनऊ : पान दुकानदारों ने नगर निगम मुख्यालय का किया घेराव

Short News
6 years ago

लखनऊ: बेकाबू सिटी बस ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

Sudhir Kumar
7 years ago

लखनऊ: राजधानी समेत 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Shambhavi
6 years ago
Exit mobile version