Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन 16 सीटों पर होगी सपा की दावेदारी

सपा और बसपा के बीच गठबंधन(SP-BSP Alliance) तो घोषित हो गया, लेकिन किस लोकसभा सीट पर कौन से दल का प्रत्याशी गठबंधन का उम्मीदवार होगा, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। सीटों के बंटवारे के लिए सियासी गलियारों में जिस फार्मूले की चर्चा हो रही है, यदि उसके अनुसार सीट बंटती हैं तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 16 सीटों पर सपा की दावेदारी होगी। लेकिन इसके अनुसार सीटों का बंटवारा संभव नहीं है। यह इलाका बसपा का गढ़ है और बसपा सबसे अधिक सीटों पर दावेदारी भी यहीं पर कर रही है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि पिछले चुनाव में जिस सीट पर जो दल जीता या दूसरे नंबर पर रहा, उसके खाते में ही वह सीट होगी। यदि इस फार्मूले को ही बंटवारे का आधार मानकर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 28 लोकसभा सीटों में से तीन सीटें फिरोजाबाद, मैनपुरी और बदायूं सपा जीती थी और 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। नौ सीटों पर बसपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे और 13 सीटों पर सपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”date”]

सहारनपुर और गाजियाबाद लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। रालोद सिर्फ मथुरा लोकसभा सीट पर ही मुख्य लड़ाई में आ सकी थी और यहां जयंत चौधरी दूसरे नंबर पर रहे थे, हालांकि वह भी 3.30 लाख के बड़े अंतर से हारे थे। अपने गढ़ बागपत में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह मुख्य लड़ाई में भी नहीं आ सके थे। बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद में भी बसपा मुख्य लड़ाई में नहीं रही थी। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं की मानें तो इस फार्मूले के आधार पर दोनों दलों में सीटों का बंटवारा नहीं होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे और शीघ्र ही सीटें भी तय कर उनकी सूची जारी कर दी जाएगी।

वेस्ट यूपी में लोकसभा चुनाव 2014  सीटों के परिणाम

सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी  निकटतम प्रतिद्वंद्वी      पार्टी जीत का अंतर
सहारनपुर  राघव लखनपान भाजपा इमरान मसूद कांग्रेस     65090
  कैराना    हुकम सिंह भाजपा  नाहिद हसन   सपा 236828
मुजफ्फरनगर  संजीव बालियान  भाजपा   कादिर राणा  बसपा  401150
बिजनौर कुंवर भरतेंन्द्र  भाजपा शहनवाज राणा   सपा 205774
नगीना- यशवंत सिंह भाजपा यशवीर सिंह सपा 92390
मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश कुमार भाजपा डा. एसटी हसन सपा  87504
रामपुर  डा. नेपाल सिंह भाजपा नसीर अहमद सपा  23435
संभल सत्यपाल सिंह भाजपा शफीकुर रहमान बर्क सपा 5174
अमरोहा कंवर सिंह तंवर भाजपा हुमेरा खान सपा  158214
मेरठ  राजेन्द्र अग्रवाल भाजपा शाहिद अखलाक बसपा  232324
बागपत डा. सत्यपाल सिंह भाजपा गुलाम मोहम्मद सपा 209866
गाजियाबाद  विजय कुमार सिंह भाजपा  राजब्बर कांग्रेस 567260
गौतमबुद्धनगर डा. महेश शर्मा भाजपा नरेन्द्र भाटी सपा 280212
बुलंदशहर  भोला सिंह भाजपा   प्रदीप कुमार जाटव बसपा 421973
अलीगढ़ सतीश कुमार भाजपा  डा. अरविन्द कुमार बसपा  286736
हाथरस  राजेश कुमार भाजपा मनोज कुमार बसपा 326386
मथुरा  हेमा मालिनी भाजपा  जयंत चौधरी रालोद 330743
आगरा  रामशंकर कटारिया भाजपा नारायण सिंह बसपा  300263
फतेहपुर सीकरी बाबूलाल भाजपा सीमा उपाध्याय बसपा 173106
फिरोजाबाद   अक्षय यादव सपा   प्रो. एसपी सिंह भाजपा 114059
मेनपुरी   मुलायम सिंह यादव सपा शत्रुघन सिंह चौहान भजपा  364666
एटा राजवीर सिंह भाजपा देवेन्द्र सिंह सपा  201001
बदायूं-     धर्मेंद्र यादव सपा  वगीश पाठक भाजपा 166347
आंवला    धर्मेंद्र कुमार भाजपा  कुंवर स्वराज सिंह सपा  138429
बरेली  संतोष कुमार गंगवार भाजपा आयसा इस्लाम सपा 240685
पीलीभीत  मेनका गांधी भाजपा बुद्धसेन वर्मा सपा  307052
शाहजहांपुर कृष्णराज भाजपा उम्मेद सिंह कश्यप बसपा  235529
खीरी अजय कुमार भाजपा अरविंद गिरी बसपा    110274

कैराना लोकसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकम सिंह ने सपा के नाहिद हसन को हराया था। लेकिन उनके निधन के बाद इस सीट पर 2018 में उपचुनाव हुआ। इस सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में रालोद के सिंबल पर तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को चुनाव हराया था।

Related posts

सिर्फ 24 घंटों में आजम खान ने दिये 3 बड़े विवादित बयान!

Rupesh Rawat
8 years ago

मशीन से जलता कोयला गिरने से दो श्रमिक झुलसे

kumar Rahul
7 years ago

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी, टावर लगाने के नाम पर किसान से 70 हज़ार ठगे, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया, थाना मीरानपुर कटरा पिपलिया दरों बस्त गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version