Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: 13 सितंबर से शुरू होगी सपा की सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी ने तेजी लाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति बनाने पर लगे हुए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जा रही है और अखिलेश सरकार के किये हुए कामों को जनता के बीच बता रही है। इसी क्रम में पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से सपा की साईकिल यात्रा 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

अतुल प्रधान करेंगे नेतृत्व :

मुजफ्फरनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व छात्र सभा प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान बताया कि वे साथियों संग 13 सितंबर से सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सामाजिक न्याय और प्रजातंत्र बचाओ की थीम पर आधारित होगी। इस यात्रा में भाजपा सरकारों का जन विरोधी चेहरा जनता के सामने रखा जाएगा। सपा कार्यालय पर अतुल प्रधान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा की सरकारों ने झूठे वादों के अलावा देश और प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया। आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का गन्ना मूल्य शुगर मिलों पर बकाया चल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाला योगी सरकार की विफलता है।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी ने तेजी लाना शुरू कर दिया है[/penci_blockquote]

सपाई करेंगे जगह-जगह स्वागत :

सपा की इस साईकिल यात्रा में भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि 14 सितंबर को ये साइकिल यात्रा शामली जनपद से यहां पहुंचने पर इसका स्वागत होगा। इसके अलावा भाजपा के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश पनप रहा है। इस दौरान राकिब कुरैशी, वसी अंसारी, सतेंद्र सैनी, जिया चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, निधीष गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

शिकारपुर सीएचसी की 102 एंबुलेंस में लगीं भयानक आग, जगदीशपुर से गर्भवती को प्रसव के लिए शिकारपुर सीएचसी ला रही थी एंबुलेंस, बरौली गाँव के पास अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, आग लगने के बाद गर्ववती सहित सभी सुरक्षित निकाला गया, प्राइवेट वाहन से गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचे तीमारदार।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बहराइच- पुलिस ने रुट मार्च कर लोगो को जागरुक किया

kumar Rahul
7 years ago

यूपी चुनाव: बाराबंकी में आज राजनाथ, राहुल और मायावती की जनसभाएं!

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version