उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के विधान परिषद् के सदस्य उदयवीर सिंह ने सपा प्रमुख को चिट्ठी लिखी थी, जिसका सपा प्रमुख के करीबी आशु मलिक ने जवाब दिया था।

सपा में सभी को अपनी बात रखने का हक़ है:

  • सपा प्रमुख को चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया।
  • जिसमें चिट्ठी वाले सवाल पर एमएलसी ने कहा कि, सपा में सभी को अपनी बात रखने का हक़ है।
  • उदयवीर ने आगे कहा कि,
  • समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में ही चल रही है, लेकिन अखिलेश को उनका हक़ मिलना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश ने अपनी योग्यता साबित की है।

बंटवारे की नहीं सोच की समस्या है:

  • एमएलसी उदयवीर ने चिट्ठी प्रकरण के बाद एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, सपा में बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं है, बस सोच की समस्या है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश के मेंटर है सपा प्रमुख।
  • चिट्ठी क्यों लिखी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, हर बात कही नहीं जाती है, इसलिए पत्र के माध्यम से कही।
  • वहीँ आशु मलिक द्वारा उनकी चिट्ठी के जवाब में उन्होंने कहा कि, मेरी आशु मलिक से कोई लैटरबाजी नहीं चल रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, वो किस हैसियत से जवाब दे रहे हैं।
  • उदयवीर ने आगे कहा कि, अखिलेश को ही सारे निर्णय लेने की ताकत मिले, अखिलेश सेनापति हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें