[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसकी शुरुआत सपा के पूर्व एमेलेसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह के पार्टी छोड़ने से हुई थी। इसके बाद से अब तक सपा के 5 एमएलसी इस्तीफ़ा दे चुके हैं। इसे लेकर अब अखिलेश यादव ने 23 अगस्त को पार्टी कार्यालय पर बैठक (samajwadi party meeting) बुलाई है जिसमें उनके बड़ा फैसला लेने की चर्चाएँ हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा (samajwadi party meeting) :

  • समाजवादी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
  • अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं।
  • बीते दिनों सपा के कई एमएलसी ने भी एक के बाद एक इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इसकी शुरुआत सपा नेता बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने इस्तीफ़ा देकर की थी।
  • उनके बाद सरोजिनी अग्रवाल, अम्बिका चौधरी और अशोक बाजपेई ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इनमें से अंबिका को छोड़कर सभी नेता भाजपा में जा चुके हैं।
  • खबर है कि इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी ज्यादा चिंतित हैं।
  • इसे लेकर ही उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सभी एमएलसी और विधायकों की बैठक बुलाई है।
  • कल सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के सपा कार्यालय पर ये बैठक होने जा रही है।

ये भी पढ़ें, अगर नहीं बना कानून तो तीन तलाक रहेगा बरकरार-SC!

  • इस बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
  • अखिलेश यादव ने कुछ विधायकों को आज भी सपा दफ्तर बुलाया गया है।
  • इस बैठक में ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की जायेगी।
  • साथ ही क़ानून व्यवस्था और प्रदेश में आयी बाढ़ पर भी चर्चा की जायेगी।
  • इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर भी चर्चा की जायेगी।
  • बीते दिनों औरैया में सपा नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
  • इस मुद्दे पर भी कल होने वाली बैठक में चर्चा की उम्मीद है।
  • बैठक के बाद सपा विधायक राज्यपाल से मिलने जाएँगे।
  • सभी विधायक सपा दफ्तर से राजभवन तक पैदल मार्च भी कर सकते हैं।
  • कानून व्यवस्था और ज्वलंत मुद्दों पर राज्यपाल को ज्ञापन देने जाएँगे।

ये भी पढ़ें, मुस्लिम महिलाओं की मांग, न हो ‘तलाक, तलाक, तलाक’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें