उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
ये हैं नाम:
- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी सरकार ने अपने विधायक प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर नामों की घोषणा की।
- जिसके तहत पूर्व सपा विधान परिषद् के सदस्य श्यामसुन्दर की सपा में वापसी हो गयी है।
- उन्हें बबीना से प्रत्याशी बनाया गया है।
- इसके अलावा सहारनपुर के देवबंद से मीना राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।
- मथुरा शहर से डॉ० अशोक अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
- देवरिया से विजय प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
- बरेली के मीरगंज से जाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया गया है।
- झाँसी से माला कुशवाहा और गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
शिवपाल सिंह ने कहा, भाजपा के लोग सांप्रदायिक हैं:
- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
- सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी सूचना दी।
- इस दौरान मथुरा और कैराना मुद्दों पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, कैराना में नहीं हुआ है पलायन।
- उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा का काम दंगा भड़काना है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा के लोग सांप्रदायिक हैं।
- उन्होंने कहा कि, सपा सरकार कैराना में संतों का दल भेजेगी, जो स्थिति को दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।
- मथुरा मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, जवाहर बाग से कब्ज़ा हटवाने का काम हमने किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार