Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी 82 करोड़ की आय के साथ बनी सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी

देश भर में भाजपा और कांग्रेस सबसे अमीर और बड़ी पार्टियां हैं। इनके बाद अन्य पार्टियों और क्षेत्रीय दलों का नंबर आता है। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा देश की पार्टियों के प्रदर्शन पर रिपोर्ट जारी की गयी है। ये रिपोर्ट भी ऐसी है जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह जायेंगे। इस मामले में समाजवादी पार्टी सबसे अमीर पार्टी बन चुकी है जिसकी घोषित आय जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

सपा बनी सबसे अमीर पार्टी :

समाजवादी पार्टी 82.76 करोड़ रुपये की घोषित आय के साथ भारत की 32 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे धनी पार्टी बनी है। समाजवादी पार्टी ने आय से 64.34 करोड़ अधिक खर्च की बात कही है। ये रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी की गयी है जिसमें ये जानकारी दी गई। सपा के बाद 72.92 करोड़ रुपये के साथ तेलुगू देशम पार्टी है व इसके बाद अन्नाद्रमुक (AIADMK) है। इनकी आय 48.88 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय 321.03 करोड़ रुपये रही। इनमें 14 पार्टियों का दावा है कि उनकी आय में गिरावट आई है और 13 ने आय में वृद्धि की बात स्वीकार की है।

 

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के मीडिया को-आर्डिनेटर को बात करने की तमीज नहीं- वीडियो

 

कई दलों ने नहीं जमा किया आयकर रिटर्न :

देश के 5 क्षेत्रीय दलों ने निर्वाचन आयोग में अपना आयकर रिटर्न जमा नहीं किया है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट व केरल कांग्रेस मणि शामिल हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन व जनता दल सेक्युलर ने घोषणा की कि उनकी संबंधित आय का 87 फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं हुआ है। वहीँ इस मामले पर तेदेपा ने कहा कि उसकी आय का 67 फीसदी बचा है। द्रमुक ने अपनी आय से 81.88 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च होने की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी व अन्नाद्रमुक ने अपने आय से क्रमश: 64.34 करोड़ रुपये व 37.89 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च होने की जानकारी दी है। इसमें आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस व राष्ट्रीय जनता दल शामिल नहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें: चुनाव जीतने के बाद होगा PM का फैसला: अखिलेश यादव

Related posts

डूडा का सहायक परियोजना अधिकारी बोला 85 हजार लाओ और बिल पास कराओ

Sudhir Kumar
6 years ago

मिर्जापुर: अमित शाह आज करेंगे CM योगी और 7 वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अहम बैठक

Shivani Awasthi
6 years ago

पुलिस से इंसाफ न मिलने से परेशान दिव्यांग युवक ने लगाया मौत को गले!

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version