Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव: सपा ने पश्चिम यूपी के 20 बड़े नेताओं को भेजा कैराना

samajwadi party

samajwadi party

कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इन उपचुनावों में गठबंधन अपने साथ बसपा के समर्थन का दावा कर रहा है जिससे कई नये सियासी समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा ने प्रचार करने वाले स्टार नेताओं के सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गयी है। इसके अलावा सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। इस बीच सपा ने अपने 20 नेताओं की फ़ौज को कैराना जाने का फरमान देकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

सपा-रालोद ने जारी की लिस्ट :

कैराना लोकसभा उपचुनाव में संयुक्त विपक्ष की समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में रालोद, सपा, पीस पार्टी समेत कई दलों के नेता प्रचार करेंगे। इस संबंध में रालोद ने भारत निर्वाचन आयोग को अजित सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, आजम खां और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी हैं। इसमें पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अय्यूब, रालोद से महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, चारु चौधरी भी हैं। सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद सुरेन्द्र नागर, राजेन्द्र चौधरी, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन को जगह दी गई है।

 

ये भी पढ़ें: अशोक भागवानी बने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष

 

जारी किया फरमान :

कैराना में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उपचुनाव की तारीख नजदीक आते ही सपा ने कमर कस ली है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सपा ने पार्टी के 20 बड़े नेताओं को तुरंत कैराना जाकर गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। इन नेताओं को कैराना पार्टी कार्यालय पर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस सूची में मुख्य रूप से राकेश यादव, एमएलसी जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मुन्नी, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक जाकिर अली, पूर्व महानगर अध्यक्ष सजंय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन और अन्य शामिल है।

 

ये भी पढ़ें: स्कूल में पढ़ाई के समय बारातियों के लिए बन रहा था भोजन

Related posts

बसपा नेता और सपा MLC ने दिया इस्तीफ़ा!

Divyang Dixit
8 years ago

महिला सुरक्षा सप्ताह की खुली पोल, शोहदे ने छात्रा के मुंह पर थूका

kumar Rahul
7 years ago

ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में 12 लाख मकान देगी सरकार!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version