Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा ने घोषित की समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी

2019 के लोकसभी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव पार्टी में नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए नयी कमेटी की घोषणा की है जिसके बाद नये समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सपा ने घोषित की कार्यकारिणी :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बाद समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की 50 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा घोषित कर दी गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सत्यवीर सिंह यादव के साथ ग्रुप कैप्टन राजेन्द्र कुमार यादव तथा श्रीमती सुनीता त्रिपाठी उपाध्यक्ष, श्री जयदेव सिंह यादव महासचिव तथा श्री राजपाल सिंह यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 12 सचिव और 33 सदस्य बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: एसएसपी ने बदमाश का स्केच और सीसीटीवी फुटेज जारी किया

लखनऊ: लजील अल दरबार होटल की बिरयानी में निकली मरी छिपकली

एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की छह साल बाद आज होगी शुरुआत

Related posts

पुरानी रंजिश के चलते फौजी को मारी गोली, गांव के युवक ने रंजिश में दिया घटना को अंजाम, छुट्टी लेकर गांव आया था फौजी, फौजी की हालत नाजुक, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, देहात कोतवाली क्षेत्र की चोला चौकी के कादिलपुर की घटना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी 24 मार्च को करेंगे जिलों में प्रवास

Bharat Sharma
7 years ago

आईपीएल मैच के लिए गुजरात लायंस पहुंचे कानपुर, गुजराती अंदाज में हुआ स्वागत!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version