Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या पर भी मंथन होना शुरू हो गया है। बसपा और सपा ने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए आपस में गठबंधन की तैयारी कर ली है जिसमें कई अन्य पार्टियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं। इस बीच सपा संगठन की एक बड़ी नेता ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

महिला सभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा :

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी पर तानाशाही करने के आरोप लगाए हैं। रितु खन्ना को पार्टी का कद्दावर नेता माना जाता है और उनके इस्तीफे से सपा के जिला संगठन के बीच नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

Related posts

सिम्भावली सुगरमिल द्वारा 110 करोड़ के लोन लेने का मामला, छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान सुगर मिल का करेंगे घेराव, सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ होगा धरना प्रदर्शन, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोद ने मीडिया को फोन पर दी जानकारी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

चंदौसी में पुलिस ने किया 6 बदमाशों को गिरफ्तार, 2 फरार

Kumar
9 years ago

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन के समीप मिला विवाहिता का शव

Short News
6 years ago
Exit mobile version