सपा में होगा बदलाव (samajwadi party leaders) :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने में जुट गये हैं।
  • बीते दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीते प्रत्याशियों से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की।
  • सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
  • आगरा के पार्षदों के साथ पहुंचे कई कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।
  • इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को सपा में गुटबाजी होने की शिकायत की।
  • कार्यकर्ताओं का कहना था कि गुटबाजी के कारण ही आगरा में सपा के 22 पार्षद घट कर 5 हो गये हैं।
  • सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं।
  • मुमकिन है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारियों में बदलाव कर दें।
  • अब देखना है कि सपा के संगठन में बदलाव करने का फायदा पार्टी को 2019 के चुनाव में होता है.
  • उसमें भी बीते चुनावों की तरह ही हार मिलती है।
  • 2019 चुनावों के पहले निकाय चुनाव में हार ने सपा के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
  • देखना है कि इस हार से उबार कर सपा का प्रदर्शन कैसा होता है।

ये भी पढ़ें : निष्कासन के बाद पूर्व विधायक ने खोला सपा के खिलाफ मोर्चा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें