यूपी में योगी राज आने के बाद अपराध को नियंत्रित कर लेने का दावा किया जा रहा था। मगर बीते दिन सपा के एक बड़े नेता को बदमाशों ने गोली मारकर सरकार को सच बता दिया है।


सपा नेता को मारी गोली : 


    • उत्तर प्रदेश के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी दी थी।
    • सीएम योगी ने कहा था कि अब अपराधी या जेल में होंगे या उत्तर प्रदेश को छोड़ देंगे।
    • मगर अब सीएम का ये दावा टूटता हुआ दिखाई दे रहा है।
    • अलीगढ़ में सपा के एक बड़े नेता को बदमाश ने सरेआम गोली मार दी है।
    • सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव को अज्ञात बदमाशों ने आकर गोलियों से भून डाला।
    • युवजन सभा के प्रदेश सचिव शहजाद अहमद बर्नी अपने कार्यालय में बैठे हुए थे।
    • अचानक वहाँ नकाबपोश बदमाश आया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
    • बर्नी को 2 गोलियां लगीं और उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • इसके साथ ही आरोपी हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गया था।
    • इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    • पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द सपा नेता पर हमले करने वाले को पकड़ लिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें