Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इटवा पहुंची समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा

इटवा पहुंची समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा

इटवा

इटवा में सपा की साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत

इटवा में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में सपा की साइकिल यात्रा सोमवार को इटवा पहुंची। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। यात्रा जैसे ही इटवा सीमा में प्रवेश की तो करहिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव जिंदाबाद, अभिषेक यादव जिंदाबाद के नारे से वातावरण गूंज उठा। युवा सपाइयों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये उत्साह और जोश 2024 चुनाव तक बनाए रखें। भाजपा सरकार हर माेर्चे पर विफल साबित हुई है। इसको उखाड़ फेंकने का काम करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई ने जहां जनता की कमर तोड़ने का काम किया, वहीं बेराेजगारी चरम पर पहुंच गई है। सरकार शिक्षित नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। सपा इस यात्रा के जरिये अग्निवीर योजना का विरोध कर रही है। सेना का निजीकरण होने से जवान चार साल में बेरोजगार हो जाएंगे। यूपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।जनहित मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की विफलता का परिणाम है कि घोषी उप चुनाव में जनता ने सत्ताधारी दल को सबक सिखाने का काम किया और सपा को भारी विजय दिलाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा का आज 62 वां दिन है। हर दिन लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता उत्साहित है। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि समय बहुत कम है।घोसी उपचुनाव की तरह पूरे यूपी में सपा और आइएनडीआइए गठबंधन को व्यापक सफलता मिलेगी और केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी।

इटवा में स्वागत करने वालों में विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरूज्जमां खान, जिपं सदस्य बेचई यादव, विधानसभा अध्यक्ष बब्लू खान, दिनेश मिश्रा, अब्दुल लतीफ, रज्जन पाण्डेय, घिसियावन यादव, एसके मेहंदी, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

साइकिल यात्रा से सपा में जोश

इटवा में सपा की साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि ये उत्साह और जोश 2024 चुनाव तक बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर माेर्चे पर विफल साबित हुई है। इसको उखाड़ फेंकने का काम करें।

अभिषेक यादव ने कहा कि सपा इस यात्रा के जरिये अग्निवीर योजना का विरोध कर रही है। सेना का निजीकरण होने से जवान चार साल में बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।जनहित मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की विफलता का परिणाम है कि घोषी उप चुनाव में जनता ने सत्ताधारी दल को सबक सिखाने का काम किया और सपा को भारी विजय दिलाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा का आज 62 वां दिन है। हर दिन लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता उत्साहित है। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि समय बहुत कम है।घोसी उपचुनाव की तरह पूरे यूपी में सपा और आइएनडीआइए गठबंधन को व्यापक सफलता मिलेगी और केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी।

Related posts

पेराई सत्र 2017-18 के गन्ना सर्वे में गड़बड़ी करने पर 5 लोगों पर FIR दर्ज, सर्वे में अनियमितता बरतने पर डीएम के आदेश पर दर्ज हुआ 420 का मुकदमा, यदु सुगर मिल के महाप्रबन्धक व एक कर्मचारी केस दर्ज, गन्ना पर्यवेक्षक व गन्ना विकास निरीक्षक ,ब्लॉक प्रभारी पर भी दर्ज हुआ केस, थाना सिविल लाइन इलाके में दर्ज हुआ केस।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

SSP मंजिल ने जांबाज दारोगा और दो सिपाहियों को किया पुरस्कृत!

Sudhir Kumar
8 years ago

अवैध असलहे के साथ युवती समेत 3 गिरफ्तार

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version