राफेल मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में अपना जवाब किया दाखिल
- राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी द्वारा किये गए मानहानि मुकद्दमे पर आप सांसद संजय सिंह ने आज कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया |
- राफेल घोटाले के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ख़िलाफ़ अनिल अंबानी के 5000
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ख़िलाफ़ अनिल अंबानी
- करोड़ रुपये के मानहानि के केस में 21 जनवरी 2019 को अहमदाबाद सिटी सिविल और सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई।
- इस पर श्री सिंह ने कहा कि “अम्बानी के द्वारा किये गये 5000 करोड़ रूपये के मानहानि मुक़दमे में
- आज कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है।
आगे उन्होंने कहा कि कोर्ट फीस बचाने के लिए अनिल अम्बानी ने अहमदाबाद में मुक़दमा किया है।
- सरकार की मंसा पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात
- समझ के परे है कि 78 साल के अनुभवी व भारत के गौरव हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दरकिनार कर क्यों अनिल अम्बानी को इसका ठेका दिया गया।
- उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस कंपनी को साइकिल का टायर भी बनाना नही आता
वह कंपनी कैसे इस देश की सुरक्षा के लिए विमान बनाएगी
- बीते वर्ष फरवरी माह में उद्योगपति अनिल अंबानी ने श्री सिंह के ख़िलाफ़ पांच हजार करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था तथा उसी मामले में केस दर्ज भी कराई थी।
- संजय सिंह ने राफेल सौदे में हुई अनियमितताओं पर संसद में लगातार आवाज उठाई और मीडिया व अन्य जनमंचों से लगातार इस मामले को जनता के बीच रखा।
- कोर्ट में केस दर्ज हो जाने के बाद उन्होंने कहा था कि ‘भारत माता की रक्षा के नाम पर देश को लूटने वाले और घोटाला करने वालों का कोई सम्मान नहीं है।
मैं अपने स्टैंड पर कायम हूँ और न्यायलय में अपना पक्ष रखूँगा।’
- रिलायंस ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा भेजा गया नोटिस श्री सिंह के 13 फरवरी की प्रेस वार्ता के संदर्भ में था,
- जिसमें उन्होंने भारत सरकार द्वारा फ्रांस की सरकार से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के ‘मुद्दों’ को उठाया था।
- रिलायंस समूह द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रेस वार्ता में श्री सिंह द्वारा दिए समूह के बारे में दिए गए बयान ‘अपमानजनक और गंभीर मानहानि’ वाले थे।
बयान ‘अपमानजनक और गंभीर मानहानि’ वाले थे।
- इसके बाद आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी जवाबी हमला करते हुए एक के बाद एक ट्वीट कर कहा था कि ‘उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है,
पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि
- राफ़ेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अम्बानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, अपनी बात पर क़ायम हूं बन्दर घुड़की नहीं चलेगी।’
[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]