केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी कार्य हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने मुलाकात की. इस मुलाक़ात में दोनों मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.

खरीददारों की समस्याओं को लेकर चर्चा:

आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाक़ात की. दोनों मंत्रियों के बीच हुई इस मुलाक़ात के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बातचीत हुईं.

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने गौतमबुद्ध नगर और प्रदेश में खरीददारों की समस्याओं को लेकर बातचीत की. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य की इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने राज्य मंत्री सतीश महाना को खरीददारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आश्वस्त किया।

योगी सरकार के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी.

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बताया कि आज माननीय केंद्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य, श्री हरदीप सिंह पुरी जी से भेंट कर गौतमबुद्ध नगर तथा प्रदेश में खरीददारों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने buyers की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें