राजधानी के अन्य विधान सभा क्षेत्रों में भले ही चुनाव जागरूकता कार्यक्रम ने तेजी न पकड़ी हो लेकिन उप जिलाधिकारी सदर राजकमल यादव अपने क्षेत्र में कमर कसकर डट गए हैं। उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र 175 में लोगों को जागरूक किया।

पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने लिया हिस्सा

  • एसडीएम ने बताया आज का कार्यक्रम केकेसी कॉलेज में आयोजित किया गया था।
  • इसमें नुक्कड़ नाटक और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
  • कार्यक्रम में ईसीआई ब्रांड एम्बेसडर पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने भी हिस्सा लिया।
  • कार्यक्रम में 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: SDM ने शुरू की पहल: ई-रिक्शा से मतदाताओं को मिल रहीं खास सुविधाएं!

श्रृंखला से बनाया भारत का चित्र

  • छात्रों ने वोट करने के लिए शपथ ली।
  • मतदान के दिन 19 फरवरी 17 को वोट करने के इस पर्व में उनके परिवार और एनएसएस और एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय भाग लिया।
  • कार्यक्रम में एनएसएस की स्टेट कोऑर्डिनेटर अंशुमाली उपस्थित रहीं।
  • जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने श्रृंखला बनाकर भारत का चित्र बनाया।
  • अरुणिमा ने सभी क्षेत्रवासियों से वोट करने की अपील करते हुए बच्चों को चुनावी टिप्स दिए।

देखिये जागरूकता कार्यक्रम की तस्वीरें:

 

[ultimate_gallery id=”48440″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें