Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सचिवालयकर्मियों ने IAS आंद्रा वामसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

आज राजधानी लखनऊ स्थित एनेक्सी भवन में सचिवालय कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. सचिवालय कर्मचारियों ने विभाग के बड़े अधिकारियों ख़ास कर आईएएस आंद्रा वामसी के कर्मचारियों के प्रति दुर्व्यवहार को लेकर आज विरोध जताया. 

आईएएस आंद्रा वामसी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप:

सचिवालय कर्मचारी आज एनेक्सी में एकजुट हुए. सचिवालय संघ समेत सभी 11 कर्मचारी संगठन सुबह 11 बजे प्रदर्शन के लिए पहुंच गये. सचिवालय कर्मचारियों ने विभागाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री योगी सचिवालय में तैनात आईएएस अधिकारियों को उनके आचरण को लेकर चेतावनी दें. जिसके साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर वे खुद अधिकरियों को सबक सिखाने के लिए मजबूर होंगे.

क्या हैं मामला:

सचिवालय कर्मचारियों का आरोप है कि आईटी इलेक्ट्रानिक अनुभाग-2 के अनुभाग अधिकारी विमल चंद्र के साथ विशेष सचिव आंद्रा वामसी ने शुक्रवार को दुर्व्यवहार किया। जबरदस्ती इस्तीफा देन का भी दबाव बनाया।

इस कारण विमल की तबीयत खराब हो गई और उन्हें सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने कहा कि अधिकारियों का यह बर्ताव बिल्कुल उचित नहीं है।

यादवेंद्र मिश्र ने कहा कि सचिवालयकर्मी केवल एक ही मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे।

प्रमुख सचिव अरुण चंद्र पांडेय कर्मचारियों की समस्याएं करेंगे दूर:

वहीं इस मामले में प्रमुख सचिव अरुण चंद्र पांडेय भी सचिवालय में कर्मचारियों से बात करने पहुंचे. जहाँ उन्होंने आश्वासन दिया कि सचिवालय कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे खुद बात करेंगे.

इस मामले को लेकर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश गुप्ता ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही हैं. 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि सचिवालय कर्मचारियों का सम्मान बनाये रखा जाएगा.

Related posts

थाना नोहझील क्षेत्र में पशु ख़रीदने गए किसान से लूट, दो बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम, किसान पूरन से 1 लाख 50 लूट ले गए बदमाश, नोहझील बाजना मार्ग पर हुई लूट, पुलिस पहुँची मौके पर.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

तेज़ रफ़्तार पत्थर से भरे ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा, मोटर साइकिल पर बैठे एक युवती की हुई मौत, चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के सहावर अमांपुर मार्ग की घटना. 

Ashutosh Srivastava
6 years ago

लखनऊ : मिलावट मुक्त स्वस्थ भारत अभियान, खाद्य प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप।

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version