उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर को बसपा सुप्रीमो पर आपतिजनक टिप्पणी करने के मामले में पद से निष्काषित कर दिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान:
- उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
- सूत्रों के अनुसार, दयाशंकर को पार्टी से भी निकाला जा सकता है।
राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो ने काटा था हंगामा:
- मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायवती ने जमकर हंगामा काटा था।
- मायावती ने भाजपा नेता दयाशंकर की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि, लोग सड़कों पर उतर आयेंगे, मैं नहीं जानती।
- उन्होंने यूपी उपाध्यक्ष दयाशंकर के इस्तीफे की मांग पर ये बात कही थी।
- उन्होंने ये भी कहा था कि, ये आज ऐसा मेरे बारे में बोल रहे हैं, कल किसी और के बारे में बोलेंगे।
- मायावती ने ये भी कहा था कि, वो कई बार लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं, लेकिन उन्होंने आज तक कभी किसी के लिए अपमानजनक शब्द नहीं बोले हैं।
यूपी उपाध्यक्ष ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी:
- भाजपा नेता की अभद्र भाषा पर बसपा सुप्रीमो की प्रतिक्रिया आई थी।
- बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि, इससे बीजेपी की सोच का पता चलता है और भाजपा की हताशा बता रही है कि सूबे में बसपा की ताकत कैसे बढ़ रही है।
- वहीँ बसपा राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने मांग की थी कि, दया शंकर सिंह पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए।
- भाजपा नेता के बयान के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने माफी मांगी थी, साथ ही केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने भी इसपर खेद जताया था।