उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नयी पर्यटन नीति के तहत सात नए सर्किट बनाये हैं, जिससे सूबे में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सके।

ये होंगे नए सर्किट:

  • उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नयी पर्यटन नीति 2016 के तहत सूबे में 7 नए सर्किट बनाने की घोषणा की है।
  • गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में पहले से ही 7 सर्किट मौजूद हैं।
  • एक सर्वे के मुताबिक, 2027 तक उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 60 करोड़ होगी।
  • 2014 तक हुए सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में अभी करीब 18 करोड़ पर्यटक हर साल पहुँच रहे हैं।
  • 7 नए सर्किट: हेरिटेज अर्क, महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट, जैन सर्किट, सूफिज्म सर्किट, फ्रीडम फाइटर सर्किट, कल्चरल ट्रेल।

हेरिटेज अर्क: इस सर्किट में वाराणसी, लखनऊ और आगरा को शामिल किया गया है।

महाभारत सर्किट: इस सर्किट में वो सभी पर्यटन स्थल शामिल किये गए हैं, जहाँ महाभारत से जुड़े अवशेष बाकी हैं।

रामायण सर्किट: रामायण युग के उन सभी क्षेत्रों का शामिल किया गया है, जहाँ पर अभी भी रामायणकालीन निशान मौजूद हैं।

जैन सर्किट: जैन सर्किट में उन जगहों को रखा गया है, जहाँ पर जैन समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।

सूफिज्म सर्किट: सूफी समुदाय से जुड़े स्थलों को इसमें शामिल किया गया है।

फ्रीडम फाइटर सर्किट: इस सर्किट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्थलियों और आजादी की लड़ाई वाली जगहों को शामिल किया गया है।

कल्चरल ट्रेल: इसमें ऐसी जगहों को शामिल किया जायेगा, जो लोक समुदाय या अपनी हस्तशिल्प कलाकारी के लिए पहचान रखती हैं।

पर्यटकों की पहली पसंद हैं ये शहर:

उत्तर प्रदेश में पर्यटकों से ली गयी जानकारी के आधार पर उनके सबसे पसंदीदा स्थल लखनऊ, वाराणसी और आगरा हैं। वहीँ यूपी में फ्रांस, चीन, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, इटली और अमेरिका के पर्यटक आते हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें