Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की नयी पर्यटन नीति 2016 के तहत बनेंगे 7 नए सर्किट्स!

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नयी पर्यटन नीति के तहत सात नए सर्किट बनाये हैं, जिससे सूबे में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सके।

ये होंगे नए सर्किट:

हेरिटेज अर्क: इस सर्किट में वाराणसी, लखनऊ और आगरा को शामिल किया गया है।

महाभारत सर्किट: इस सर्किट में वो सभी पर्यटन स्थल शामिल किये गए हैं, जहाँ महाभारत से जुड़े अवशेष बाकी हैं।

रामायण सर्किट: रामायण युग के उन सभी क्षेत्रों का शामिल किया गया है, जहाँ पर अभी भी रामायणकालीन निशान मौजूद हैं।

जैन सर्किट: जैन सर्किट में उन जगहों को रखा गया है, जहाँ पर जैन समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।

सूफिज्म सर्किट: सूफी समुदाय से जुड़े स्थलों को इसमें शामिल किया गया है।

फ्रीडम फाइटर सर्किट: इस सर्किट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्थलियों और आजादी की लड़ाई वाली जगहों को शामिल किया गया है।

कल्चरल ट्रेल: इसमें ऐसी जगहों को शामिल किया जायेगा, जो लोक समुदाय या अपनी हस्तशिल्प कलाकारी के लिए पहचान रखती हैं।

पर्यटकों की पहली पसंद हैं ये शहर:

उत्तर प्रदेश में पर्यटकों से ली गयी जानकारी के आधार पर उनके सबसे पसंदीदा स्थल लखनऊ, वाराणसी और आगरा हैं। वहीँ यूपी में फ्रांस, चीन, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, इटली और अमेरिका के पर्यटक आते हैं।

Related posts

ग्रेटर नोएडा-मतदान के लिए जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी

kumar Rahul
7 years ago

हरदोई में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस

Desk
2 years ago

बलिया: नवचयनित ग्राम विकास अधिकारियों का 15 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण शुरू

Shashank
6 years ago
Exit mobile version