पुलिस और जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से आज जिस सैनिक ने पानसिंह तोमर बनने की धमकी दी थी। उसे न्याय मिलता नही दिख रहा है। 14 दिन पहले सैनिक के घर पङी डकैती के खुलासे के लिए आज सैनिक को थाने के सामने धरना प्रदर्शन करना पड़ गया।

सैनिक ने फिर दी पान सिंह तोमर बनने की धमकी :

  • सैनिक आज फिर से पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर उसक घर पङी डकैती का खुलासा नही होता है।
  • तो वह एसपी आफिस में धरना प्रदर्शन करेंगे।
  • और फौज की नौकरी छोड़कर पानसिंह तोमर बन कर खुद उसके घर पङी डकैती का खुलासा करेगा।
  • फिलहाल सीओ ने दो दिन का आश्वासन दिया है।
  • कि दो दिन के अंदर डकैती का खुलासा कर दिया जाएगा।
  • आज सैनिक उमेश सिंह अपने गांव के लोगों के साथ सिंधौली थाने पहुँचे और खुलासे के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे।
  • उमेश की माने तो अब तक उसके घर पङी डकैती का खुलासा नहीं कर पाई है पुलिस।
  • जब कि हमने तीन डकैतों को पुलिस को पकड़ कर दिया।
  • लेकिन पुलिस ने तीनों डकैतों को छोड़ दिया।
  • उसके बाद कई बार आला अधिकारियों से मिले लेकिन उसको कोई न्याय मिलते नही दिख रहा है।
  • अब दो दिन के अंदर अगर डकैती का खुलासा नही हुआ।
  • तो वह पानसिंह तोमर बनकर उसके घर पङी डकैती का खुलासा करेगा।

यह भी पढ़ें :  माया सरकार के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने किया आत्म-समर्पण !

  • सीओ सदर अरूण कुमार ने बताया कि सैनिक उमेश कुमार के घर डकैती पङी थी उसके लिए कई टीमें लगा दी गई है।
  • जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला ?

  • घटना सिंधौली थाना क्षेत्र की है यहां के रहने वाले उमेश सिंह फौज में नौकरी करते हैं।
  • देश की सुरक्षा के लिए राजस्थान में पाकिस्तान बार्डर तैनात है।
  • 14 दिन पहले फौजी उमेश सिंह के घर रात में फौजी के माता पिता को बंधक बनाकर लाखो की डकैती पङी थी।
  • डकैती में उसके घर से पांच लाख के जेवर और लाईसेंसी बंदूक लूट ले गए थे।
  • उसके बाद फौजी के पिता विजय सिंह ने थाने पर जाकर डकैती कि सूचना दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था उसका बाद डकैती की सूचना फौजी उमेश सिंह को दी गई।
  • उमेश छुट्टी लेकर अपने घर आए और माता पिता से डकैती की पूरी जानकारी दी।
  • उसके बाद सैनिक उमेश ने थाने जाकर मुकदमे के बारे में जानकारी की।
  • थाने से उसको कोई संतोषजनक जवाब नही मिला।
  • उसके बाद फौजी उमेश ने अपने कुछ दोस्तों के द्वारा उसके घर पङी डकैती की मुखबिरी करने वाले युवक को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

यह भी पढ़ें : क्यों भारतीय फौजी बनने पर मजबूर है दूसरा पान सिंह तोमर ?

सपा नेता के दवाब आगे बेबस शाहजहाँपुर पुलिस :

  • आरोप है कि उसके घर डकैती डालने वालो को उसने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
  • लेकिन सपा नेता के दवाब के चलते उन लोगों को छोड़ दिया गया।
  • उसके बाद जब डकैतों को छोड़े जाने की और डकैती के खुलासे की शिकायत जब निवर्तमान एसपी मनोज कुमार से करने उनके आफिस पहुंचे तो उन्होंने उमेश को बेइज्जत किया।
  • उमेश ने बताया कि जब वह एसपी के आफिस में पहुँचे तो उन्होंने ने अपना प्रार्थना पत्र एसपी को दिया।
  • तो एसपी ने उन्हें ही डिस्प्लिन सिखाना शुर कर दिया।
  • आरोप है कि एसपी ने उसके शर्ट के बटन बंद करने के लिए कहां और काफी बेइज्जती भी की।
  • उसके बाद वह अपने घर चला गया लेकिन उसके घर पङी डकैती का खुलासा पुलिस नही कर पाई।
  • उसके बाद फौजी उमेश कुमार डीएम राम गणेश से मिले।
  • और उन्हें घर पर पङी डकैती और उसके साथ एसपी द्वारा की गई बेइज्जती के बारे में बताया।
  • जिसके लिए एसपी मनोज कुमार और एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय से बात करके कई टीमें बनाकर डकैती का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।

[ultimate_gallery id=”24510″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें