उत्तर प्रदेश Lucknow Police  पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। लखनऊ में गोमती नदी में मिले एक शव को पुलिस ने वापस नदी में इसलिए फिंकवा दिया क्योंकि वो फैसला नहीं कर पा रहे थे कि ये मामला किस पुलिस स्टेशन में जाएगा। थानों के फेर में उलझी पुलिस ने मृत शव को नदी में बहने दिया, यह पुलिस की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।

  • मंगलवार सुबह गोमती नदी में एक शव मिला, सूचना मिलने पर हजरतगंज और महानगर पुलिस मौके पर पंहुची।
  • शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों ही थानों की पुलिस में सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया।
  • कोई नतीजा न निकलते देख आखिर में दोनों पुलिस थानों की पुलिस ने मिलकर लाश को दोबारा गोमती नदी में फिंकवाने का फैसला लिया। पुलिस के आदेश पर मछुआरों ने शव को गोमती नदी में बहा दिया और पुलिस वहां से चली गई।

Uttar Pradesh Police Insensitivity

  • वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। जिसके बाद अफसरों ने दोनों थानों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद हजरतगंज पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पंहुची और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शव लगभग दस दिन पुराना है। शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। डीजीपी ने पूरे मामले के जाँच के आदेश के दिए हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें