भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद के चलते देश में लोग अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान के प्रति अपना विरोध और रोष प्रकट कर रहे हैं।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में शिवसेना ने जारी किया पोस्टर:
- भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है।
- जिसके चलते देशवासी भी अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं।
- इसी के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जो कि, पीएम का संसदीय क्षेत्र है, वहां शिवसेना द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है।
पीएम बने भगवान राम, नवाज़ शरीफ बने रावण:
- उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में शिवसेना द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है।
- पोस्टर में शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान राम के तुल्य बताया है।
- वहीँ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पोस्टर में रावण दिखाया गया है।
- पोस्टर में लिखा है कि, राम रुपी नरेंद्र मोदी जी, एक सर्जिकल स्ट्राइक की जरुरत और है।
- जिससे नवाज शरीफ रावण रुपी पाकिस्तान का अंत हो सके।
- पोस्टर के बाएं तरफ नीचे शिव सेना वाराणसी लिखा हुआ है।
अरविन्द केजरीवाल को बनाया गया मेघनाद:
- शिव सेना वाराणसी ने जारी पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मेघनाद बताया गया है।
- पोस्टर में उनके बारे में लिखा है कि, मेघनाद रुपी अरविन्द केजरीवाल पाकिस्तान के समर्थक।
- यह प्रतिक्रिया अरविन्द केजरीवाल द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लाइव करने की बात पर आई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार