उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ-हरदोई के 2 लेन के मार्ग को 4 लेन बनाने का शिलान्यास किया।
248 किमी मार्ग को 2 से 4 लेन किया जायेगा:
- यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ-हरदोई मार्ग का शिलान्यास किया है।
- लखनऊ-हरदोई मार्ग करीब 248 किमी लम्बा है।
- साथ ही ये मार्ग 2 लेन है, जिसे अब 4 लेन किया जायेगा।
ख़ुशी है की 4 लेन की शुरुआत हुई:
- लखनऊ-हरदोई मार्ग को 2 से 4 लेन बनाया जायेगा।
- जिसका शिलान्यास कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को किया।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, ख़ुशी है कि, इस मार्ग को 4 लेन बनाने की शुरुआत हुई।
- सपा नेता ने आगे जानकारी दी कि, रोड बनाने के लिए जर्मनी से आई मशीनों का प्रयोग किया जायेगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, वित्त और अधिकारियों की बाधाओं के बावजूद काम कर रहे हैं।
- साथ ही उन्होंने जर्मनी की मशीनों से काम लेने पर लागत कम आने की बात भी कही।
- इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि, संडीला से हरदोई जाने वाली रोड को भी फोरलेन किया जायेगा।
- जिसका बजट करीब 17 हजार करोड़ का होगा।
- शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता काम पर नजर रखें, जिससे घटिया कम न हो।
- उन्होंने आगे कहा कि, कार्यकर्ता लालच छोड़कर क्वालिटी काम पर ध्यान दें।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, हमने 4 सालों में 50 जिले फोरलेन से जोड़े हैं।
- उन्होंने 4 सालों में सभी वादे पूरे करने का दावा भी किया।
- साथ ही कहा कि, भारत सरकार हमें पैसे उपलब्ध नहीं करा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार