उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के चलते कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में कद और बढ़ा दिया गया है।
पुराने विभागों के साथ ही 2 नए और विभाग शिवपाल:
- सपा के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में कद और बढ़ गया है।
- सपा प्रमुख द्वारा पहले शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
- उसके बाद शिवपाल सिंह यादव को उनके पुराने विभागों के साथ ही 2 अन्य विभाग भी शिवपाल सिंह यादव को दे दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:
- सीएम अखिलेश ने शिवपाल सिंह यादव को 2 नए विभाग दे दिए हैं।
- जिसके लिए सीएम अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है।
शिवपाल सिंह यादव के पास अब कुल 13 विभाग:
- शनिवार को सपा के राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ देखने को मिला है।
- सीएम अखिलेश ने न सिर्फ शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है, बल्कि उन्हें 2 नए विभाग भी दे दिए गए हैं।
- जिनमें, चिकित्सा विभाग, आयुष और लघु सिंचाई विभाग शामिल हैं।
- इसके बाद शिवपाल सिंह यादव के पास कुल विभागों की संख्या 13 पहुँच गयी है।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग को अपने पास ही रखा है।
- यह विभाग पहले शिवपाल सिंह यादव द्वारा संचालित होता था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार