उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जसवंत नगर सीट से अपना नामांकन भर दिया है, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव इटावा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव के बाद 11 मार्च को परिणाम आने के बाद नई पार्टी बनाने की बात कही है।
सच्चे समाजवादियों के लिए प्रचार करूँगा:
- शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एक जनसभा को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश समेत अपने सभी विरोधियों पर हमला किया।
- उन्होंने आगे कहा कि, आगामी चुनाव में सच्चे समाजवादियों के लिए प्रचार करूँगा।
- शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, मेरे कद को जानबूझकर छोटा किया गया।
- वहीँ अपने करीबियों के टिकट कटने पर भी शिवपाल सिंह यादव ने हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, मुझे कमजोर करने के लिए टिकट काटे गए।
कई लोगों की इच्छा थी की निर्दलीय लडूं:
- शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, बहुत से साथियों की इच्छा थी कि, हम निर्दलीय चुनाव लड़ें।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमने अखिलेश से कहा कि, तुम 11 मार्च को सरकार बना लो।
- इसी में आगे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, 11 मार्च के बाद हम दूसरी पार्टी बना लेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, आज से छह महीने पहले कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें ही मिल रहीं थीं।
- साथ ही शिवपाल सिंह ने कहा कि, अगर राजनीति करनी है तो ईमानदारी से करो, जनता की सेवा करो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#former president
#Samajwadi Party
#samajwadi party former president shivpal singh yadav
#samajwadi party former president shivpal singh yadav attacks akhilesh yadav in etawah today.
#shivpal singh addressed public meeting
#shivpal singh addressed public meeting at etawah
#shivpal singh addressed public meeting at etawah today
#उत्तर प्रदेश
#चुनाव में सच्चे समाजवादियों के लिए प्रचार करूँगा
#जनसभा को संबोधित किया
#जसवंत नगर सीट
#नामांकन
#पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
#शिवपाल सिंह यादव
#शिवपाल सिंह यादव इटावा
#सच्चे समाजवादियों के लिए प्रचार करूँगा
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार