उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में बुधवार 28 दिसम्बर की सुबह तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया है, जिसमें अब तक करीब 200 लोग घायल हो गए हैं, वहीँ हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि भी की गयी है। ज्ञात हो कि, हाल ही में कुछ समय पहले कानपुर के पुखरायां में भी बहुत बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें करीब 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी थी।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुःख:
- कानपुर के रूरा क्षेत्र में बुधवार को तड़के सुबह अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
- हादसे में करीब अब तक 200 लोग घायल हो चुके हैं।
- जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
- इसके साथ ही सूबे की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हादसे पर दुःख जताया है।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, कानपुर के नजदीक रूरा में हुई रेल दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मुझे मृतकों के परिजनों और घायलों से सहानुभूति है।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने जारी किये दिशा-निर्देश:
- बुधवार की सुबह तड़के हुए रेल हादसे के बाद जिला प्रशासन को राज्य सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।
- यह निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर की ओर से जारी किये गए हैं।
ये भी पढ़ें: सूची में जिनका नाम कटा, उनके लिए नेताजी से करेंगे बात- सीएम अखिलेश
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार