उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के सिंचाई मंत्री और समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक संगोष्ठी का शुभारम्भ किया।
‘स्वस्थ नदियाँ- पारिस्थितिक लाभ एवं खुशहाली’ कार्यक्रम:
- समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया।
- संगोष्ठी का नाम स्वस्थ नदियाँ एवं पारिस्थितिक लाभ है।
- यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल रेनेसा में आयोजित किया गया।
प्रदेश में फिर से बनेगी हमारी सरकार:
- कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताया।
- उन्होंने कहा कि, प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आयेगी।
- शिवपाल सिंह ने कहा कि, पार्टी का उद्देश्य है कि, प्रदेश आगे बढ़े।
- जिसके लिए उन्होंने सभी लोगों को मिलकर काम करने की सलाह दी।
कुछ इंजीनियर्स की नीयत अभी भी ख़राब है:
- कार्यक्रम के संबोधन के दौरान सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग के इंजीनियर्स की नीयत में खोट बताया।
- उन्होंने कहा कि, कुछ इंजीनियर्स की नीयत अभी भी ख़राब है।
- शिवपाल सिंह ने बजट में हेराफेरी के मुद्दे को भी उठाया।
- उन्होंने कहा कि, अधिकारी सीधे-सीधे बजट पर डाका न डालें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार