Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल यादव ने रेनू नंदा को बनाया महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी से अलग होकर नयी प्रगतिशील सपा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत वे इन दिनों प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी नयी पार्टी के संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने अपनी करीबी और पश्चिम यूपी के बड़ी नेता को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंप दी है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

प्रगतिशील सपा में संगठन का हुआ विस्तार :

लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। आगरा में शिवपाल समर्थकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को बनाया गया। अब इसके बाद महिला प्रकोष्ठ में समाजसेवी रेनू नंदा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोहरा ने कमला नगर उनके निवास पर आकर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान रेनू नंदा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हम लगातार काम करेंगीं। महिलाएं सशक्त हों इसके लिए उनका शिशित और स्वस्छ होना बेहद आवश्यक है। इसलिए महिलाएं सशक्त बने इसके लिए वह हर धर्म व तबके की महिलों को शिक्षित व स्वस्थ रहने के लिए न सिर्फ प्रेरित करने बल्कि उनके लिए हर सम्भव मदद का प्रयास करेंगी।

आगरा से मिल रही जिम्मेदारियां :

शिवपाल सिंह यादव के समर्थक वैसे तो पूरे प्रदेश में हैं लेकिन बृज क्षेत्र में उनके समर्थकों की अच्छी संख्या है इसीलिए शिवपाल सिंह यादव बृज से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकते हैं। ऐसा करके वे अन्दर ही अन्दर सपा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। आगरा सहित कई जिलों से अब तक समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल का दामन थाम चुके हैं।

Related posts

कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स की हत्या के मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, झलका बेटे का दर्द

UPORG DESK 1
6 years ago

कोर्ट ने बढ़ाई रेप केस के आरोपी गायत्री प्रजापति की न्यायिक हिरासत

Shivani Awasthi
6 years ago

प्रयागराज: 24 फरवरी को पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा 6 हजार सफाई कर्मी होंगे सम्मानित

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version