उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालातों के मद्देनजर सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद के दौरे पर पहुंचे।
बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण:
- उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद में बाढ़ से हुई तबाही की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
- इस दौरान उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
- हवाई सर्वेक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने भी पहुंचे।
- शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद के ऋषिकुल स्कूल में बने बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया।
- इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद आश्रितों से मुलाकात की।
- इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के कई राहत शिविरों का भी जायजा लिया।
खाने-पीने की स्थिति की ली जानकारी:
- सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने कई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
- अपने निरीक्षण के दौरान सिंचाई मंत्री ने शिविर में मौजूद लोगों के खाने-पीने की स्थिति की जानकारी ली।
- इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों से उनकी समस्याएँ पूछीं।
सर्किट हाउस में की बैठक:
- शिविरों के निरीक्षण के बाद शिवपाल सिंह यादव इलाहाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।
- बैठक में बाढ़ के हालातों से निपटने पर चर्चा की गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार