शिवपाल ने किया सवाल (shivpal singh yadav) :
- यूपी विधानसभा का ये सत्र काफी रोचक होने के आसार लग रहे हैं।
- यूपी सरकार द्वारा सदन में पेश किये गये यूपीकोका को लेकर विपक्षी दलों ने काफे हंगामा काटा था।
- विपक्ष से कई विधायकों ने सत्ता पक्ष के मंत्रियों से ऐसे सवाल पूछे जो सभी को हैरान कर देंगे।
- विधानसभा में सपा के शतरूद्र प्रकाश ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह से ऐसा सवाल पूछा कि वे उसका जवाब नहीं दे सकी।
- इसके बाद खेल मंत्री चेतन चौहान से सपा के हीरालाल यादव ने पूछा कि अम्बेडकरनगर में बने स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं हैं।
- साथ ही पूछा कि इस स्टेडियम में कोच की वर्तमान स्थिति क्या है।
- इस सवाल का जवाब देने में चेतन चौहान भी असफल रहे और विपक्ष में उन्हें लेकर काफी ठहाके लगे।
- इसके बाद सवाल पूछने का नंबर समाजवादी पार्टी के कद्दावर विधायक शिवपाल सिंह यादव का आया।
- शिवपाल सिंह यादव ने अपना सवाल पूछने के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को चुना।
- सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंत्री से पूछा कि उत्तर प्रदेश में कुल तहसीलों की संख्या कितनी है।
- मगर सदन में घेरे जाने का असर सरकार पर दिखाई दिया और काफी देर बाद जाकर सुरेश खन्ना ने इस सवाल का जवाब दिया।
- सुरेश खन्ना का जवाब भी ऐसा था कि पूरा सदन हंसी से गूँज उठा।
- संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि ये सभी जानकारी हमारे स्टाफ के पास रहती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Pages: 1 2