उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पटना-इंदौर एक्सप्रेस रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीँ 150 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुःख:
- रविवार 20 नवम्बर को कानपुर देहात में हुए रेल हादसा हो गया था।
- जिस पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गहरा दुःख जताया है।
- गौरतलब है कि, रविवार को पटना-इंदौर एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी थी।
- शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, हम हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी परिवारों के साथ खड़े हैं।
कार्यकर्ताओं को घायलों की मदद के निर्देश:
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, उनकी पार्टी हादसे से प्रभावित हुए लोगों के साथ है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सभी कार्यकर्ता घायलों की मदद के लिए तत्काल घटनास्थल पहुंचे।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, घायलों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।