उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के गाजीपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, अभियान की शुरुआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम संबोधन किया।
नेताजी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।
- जिसके तहत सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रैली का संबोधन किया।
- अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, नेताजी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।
नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर हमला:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम पर हमला किया।
- उन्होंने ये भी कहा कि, केंद्र सरकार सिर्फ नारों की सरकार है।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी साहब ने कितने अच्छे नारे दिए थे।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन आज देश का गरीब हैरान है।
- उन्होंने आगे कहा कि, देश दुखी है और लाइन में खड़ा है।
किसान और गृहणियां परेशान हैं:
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, देश का किसान, गरीब और गृहणियां नोटबंदी को लेकर परेशान हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को बीज, खाद के लिए समस्या हो रही है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, किसानों को फसल की कीमत नहीं मिलेगी तो वो क्या करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार