Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनावों में सेक्युलर मोर्चा जीतेगा जनता का भरोसा- आदित्य यादव

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल सिंह यादव ने अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर शिवपाल आये दिन बयान देते हुए नजर आ जाते हैं। वे साफ़ तौर पर कहते हैं कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले नेताओं को कुछ नहीं मिला। इसके अलावा वे कहते हैं कि समाजवादी पार्टी में लगतार उनका अपमान और उपेक्षा की जा रही थी जिसकी वजह से उनका सपा में रहना असंभव हो गया था। शिवपाल के बाद अब उनके बेटे आदित्य यादव भी आक्रामक मोड में आ गए हैं और अखिलेश यादव पर वे ज़ुबानी हमले कर रहे हैं।

आदित्य ने सपा पर बोला हमला :

यूपी के उन्नाव पहुंचे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने समाजवादी पार्टी को इशारों में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता का भरोसा सेक्युलर मोर्चा जरूर जीतेगा। वहीं पदाधिकारियों से जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत करने की उन्होंने अपील की। सेक्युलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का सफीपुर व बांगरमऊ में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैंकड़ों से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता हित में बेहतर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा में AC कमरों में नीतियां तय की जाती हैं जबकि सेक्युलर मोर्चा लोगों के साथ बैठकर नीतियां तय करेगा।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत :

उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जिलाध्यक्ष/बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव पहुंचे। इसमें जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पार्टी व संगठन को जिले में मजबूत करने का आश्वासन दिया। इसके पहले लखनऊ से उन्नाव आते समय आदित्य यादव का सफीपुर निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा में समाजवाद दम तोड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार को विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर फेल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

बीजेपी कार्यालय में स्वागत की तैयारी पूरी, 11 बजे पार्टी कार्यालय में होगा स्वागत समाराहों, बीजेपी युवा मोर्चा के नए अध्य्क्ष का होगा स्वागत, भारी संख्या में युवा पहुचे पार्टी कार्यालय.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

इंदिरा नगर: नगर निगम ने सड़क पर ही बना दिए शौचालय

Sudhir Kumar
6 years ago

नोट बदलने पहुंचे फौजी की जंजीरों से बांधकर पुलिस ने की पिटाई !

Ashutosh Srivastava
8 years ago
Exit mobile version