Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मैनपुरी से नेताजी को भारी वोटों से जिताया जायेगा- शिवपाल

shivpal statement

shivpal statement

बीते दिन लखनऊ में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं कन्नौज से और नेताजी मैनपुरी से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश के मुलायम के मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर अब सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे। अखिलेश ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले।

 

ये भी पढ़ें : 19 साल के लड़के ने दिखाई हिम्मत मगर पुलिस ने नहीं- अखिलेश यादव

अखिलेश के ऐलान पर बोले शिवपाल :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश के इस ऐलान के बाद इटावा में समर्थकों संग जन्मदिन मना रहे शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेताजी को मैनपुरी में भारी वोटों के साथ जिताया जायेगा। मैनपुरी से वर्तमान समय में मुलायम के पोते तेज प्रताप सिंह यादव सांसद हैं। तेज प्रताप के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके लिए पूरा प्रदेश है, वे जहाँ से चाहे चुनाव लड़ सकते हैं। 2014 का लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से जीता था मगर बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था।

 

ये भी पढ़ें : युवतियों ने की जमकर मस्ती: पीले रंगो से सुशोभित हुआ मनकामेश्वर मंदिर

Related posts

संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़े बहु-उत्पाद पेंट फैक्ट्री का सीएम ने उद्घाटन किया

Desk
2 years ago

नदी में तैरती दिखी अज्ञात लाश फैली सनसनी, किसी अज्ञात युवक की बताई जा रहीं है लाश, घटना की सूचना पर मौके पहुंची कोतवाली और वाल्टरगंज पुलिस, नदी से लाश को निकालने की पुलिस कर रही है कोशिश, मामला बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोड़ घाट के पास स्थित कुआनो नदी की।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

आरके ज्वैलर्स में डकैती और डबल मर्डर की घटना CCTV में कैद

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version