समाजवादी पार्टी ने आगामी 21 अक्टूबर को पार्टी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया है, जिसमें पहली बार ऐसा होगा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। वहीँ कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करेंगे।
पूरे प्रदेश से जिला अध्यक्ष और महासचिव करेंगे शिरकत:
- समाजवादी पार्टी ने आगामी 21 अक्टूबर को कार्यकारिणी बैठक बुलाई है।
- जिसमें पूरे प्रदेश से जिला अध्यक्षों और महासचिवों को बुलाया गया है।
- पहली बार कार्यकारिणी बैठक में सीएम अखिलेश यादव शिरकत नहीं करेंगे।
- बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने किया प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बीते दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था।
- जिसके बाद चाचा शिवपाल को सपा प्रमुख ने यह पद सौंपा था।
- वहीँ नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को कार्यकारिणी का सदस्य भी नहीं बनाया।
- इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव की पूरी टीम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष का ‘शक्ति प्रदर्शन’:
- शिवपाल सिंह यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पहली बार कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है।
- बैठक 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
- जिसमें सभी जिला अध्यक्षों और महासचिवों को बुलाया गया है।
- बैठक में सपा के आगामी 5 नवम्बर को होने वाले रजत जयंती समारोह को सफल बनाने की चर्चा की जाएगी।
- वहीँ बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि, शिवपाल सिंह यादव सपा परिवार के आंतरिक घमासान के बाद पहली बार पदाधिकारियों से मिलेंगे।
- इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव इसके साथ शक्ति प्रदर्शन कर सपा में अपनी पॉवर दिखायेंगे।
- गौरतलब है कि, पूर्व में जहाँ शिवपाल सिंह यादव के सामने उनका कोई नाम नहीं लेता था,
- उनके सामने अखिलेश की टीम ने प्रदर्शन किया।
- वहीँ अखिलेश की टीम द्वारा शिवपाल के खिलाफ प्रदर्शन से प्रदेश अध्यक्ष भी अपने राजनैतिक करियर को लेकर सजग हो गए हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा सन्देश:
- शिवपाल सिंह यादव इसके साथ ही इन सब बातों से पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा सन्देश देना चाहते हैं।
- पार्टी के साथ रहकर आदेश मानो वर्ना परिवार के झगड़े में पड़ने वाले कार्यकर्ता या नेता का राजनैतिक करियर खत्म हो जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार