उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में उठापटक का दौर अभी भी जारी है, रविवार की सुबह मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद पलटवार करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भाजपा के एजेंट हैं रामगोपाल:
- यूपी की समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव ने अपनी बर्खास्तगी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अखिलेश के करीबी को हटा दिया है।
- समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।
- रामगोपाल को निकालने की वजह पर शिवपाल ने कहा कि, रामगोपाल भाजपा के एजेंट हैं।
सपा प्रमुख ने सीएम की सर्जिकल स्ट्राइक का दिया जवाब:
- समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश की सर्जिकल स्ट्राइक जवाब दे दिया है।
- सपा प्रमुख ने प्रो० रामगोपाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
- जिसकी सूचना शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
- उसमें शिवपाल सिंह ने कहा कि, रामगोपाल ने पार्टी हित के लिए कुछ नहीं किया।
- प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल पर बहुत गंभीर आरोप लगाये।
- शिवपाल ने कहा कि, रामगोपाल यादव ने भाजपा के कहने पर ये सब किया है।
- गौरतलब है कि, एमएलसी उदयवीर सिंह को भी ओपन लैटर लिखने के चलते पार्टी से बाहर कर दिया था।
- प्रो० रामगोपाल ने भी रविवार को ओपन लैटर लिखा था।
- रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार