शिवपाल ने की मांग (shivpal yadav demand) :

  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज लखनऊ में किसान सम्मान दिवस के रूप कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • यूपी सरकार के इस कार्यक्रम में तमाम मंत्री और विधायक पहुंचे हुए थे।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यकम में शामिल हुए उन्होंने कई किसानों को सम्मानित भी किया।
  • तमाम किसानों को बेहतरीन काम के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर इससे सम्बंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजली दी।
  • इसके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे।
  • इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • लामर्ट बॉयज कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा मौजूद थे।
  • इस कार्यक्रम का नाम CRUISER FEST LUCKNOW 2017 रखा गया है।
  • लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम को AWADH SPRITED RIDERS ने होस्ट किया है।
  • इटावा में सपा नेता शिवपाल यादव ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।
  • साथ ही पीएम मोदी से उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की भी मांग की।
  • पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह चाहे जिस दल में रहे हो, उनके साथी और विरोधी हमेशा उनका सम्मान करते आये हैं।

ये भी पढ़ें : PHOTOS: पूर्व CM अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें