Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस में जाने की संभावनाओं को किया खारिज

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव के तेवर इन दिनों काफी आक्रामक दिख रहे हैं। वे आगामी लोकसभा चुनावों के पहले युवाओं और किसानों के हित में बड़ा फैसला लेने की बात कह रहे हैं। इस बीच बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद शिवपाल यादव के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएँ सियासी गलियारों में जोरों से चल रही है। अब इन खबरों पर फिरोजाबाद से खुद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा खुलासा किया है जो सभी को हैरान कर देगा।

फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव :

सपा संरक्षक मुलायम के छोटे भाई और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद के बांके बिहारी गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सपा छोड़कर कांग्रेस या किसी भी दल में जाने की खबरों से साफ़ इंकार कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि हम चाहते हैं कि पूरा समाजवादी परिवार पहले की तरह फिर से एक हो जाये। यही कारण है कि हम कोई भी वैसा फैसला करने नहीं जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे फिलहाल समाजवादी पार्टी में विधायक हैं और उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है। साथ ही कहा कि हम नेताजी का सम्मान करते हैं और वे जैसा कहेंगे, हम वैसा ही करेंगे।

 

 

ये भी पढ़ें : सपा महिला सभा के 21 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

 

योगी सरकार पर बोला हमला :

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन पर शिवपाल ने कहा कि इसके बारे में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ही फैसला करेगा। अगर उनसे इस बारे में पूछा गया तो अपनी सलाह ही राष्ट्रीय नेतृत्व को दे सकते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि राजनीति में समय के अनुसार परिवर्तन होता है और होना भी चाहिए। भाजपा सरकार पर उन्होंने कहा कि ये सरकार जन विरोधी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने जनता से किये किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। यहाँ पर लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें : PWD के करीब 2500 कर्मचारी बिना काम, ले रहे सैलरी

Related posts

अमित शाह के दौरे से पहले सपा के ये 2 एमएलसी हो सकते है भाजपा में शामिल!

Shashank
7 years ago

गोंडा – दिव्यांग के कलंक से शर्मसार हुआ गोंडा

kumar Rahul
7 years ago

रोडवेज बसों पर चढ़ा भगवा रंग, इस रूट पर हो रहीं संचालित

Desk
6 years ago
Exit mobile version