[nextpage title=”shivpal” ]

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सपा विधायक शिवपाल यादव ने चुनाव के समय नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि तुम सरकार बनाना और हम नयी पार्टी बनायेंगे। बीते दिन सपा नेता शिवपाल यादव इटावा पहुँचे हुए थे जहाँ उन्होंने एक बैठक (shivpal yadav meeting) की अध्यक्षता की।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

शिवपाल ने की जिला सहकारी बैंक की बैठक :

  • समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय से गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहले शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था।
  • इसके बाद शिवपाल ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अखिलेश के करीबियों को पार्टी से बाहर किया था।
  • अखिलेश यादव राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर मुलायम सिंह को हटाकर खुद सपा अध्यक्ष बन गए थे।
  • इसके बाद उन्होंने शिवपाल यादव को पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया था।
  • चुनाव में हारने के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव पर आक्रामक बने हुए थे।
  • शिवपाल यादव सार्वजनिक मंच से अखिलेश को उनका किया हुआ वादा याद दिलाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें, MLC चुनाव: 31 अगस्त को सीएम योगी का नामांकन!

  • वे बार-बार अखिलेश यादव से कहते हैं कि परिवार एक हो तो सब कुछ ठीक हो जायेगा।
  • साथ ही वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की बात भी करते नजर आते हैं।
  • वे कहते हैं कि जल्द ही समान सोच वाले नेताओं को मिलाकर सेक्युलर मोर्चा बनायेंगे।
  • साथ ही उन्होंने कहा है कि इस सेक्युलर मोर्चा का अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।
  • हालाँकि अभी तक उन्होंने इस मोर्चे का निर्माण नहीं किया हुआ है।
  • बीते दिन सपा नेता शिवपाल यादव इटावा पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ पर उन्होंने जिला सहकारी बैंक बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • इस बैठक में उन्होंने सांतवें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर कर ली है।
  • शिवपाल यादव विधायक होने के साथ ही जिला सहकारी बैंक बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

ये भी पढ़ें, यूपी के युवा होनहार हैं: रोजगार समिट में बोले सीएम

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें