Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सैफई में मुलायम के करीबी को अस्पताल देखने पहुंचे शिवपाल यादव

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन होने की स्थिति में अखिलेश यादव पार्टी के प्रत्याशी के नामों पर मंथन कर रहे हैं। इस बीच सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में एक बड़े शख्स से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

सपा-बसपा में हुआ गठबंधन :

2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए बसपा और सपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीएसपी और सपा ने 2019 के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। हालाँकि दोनों दलों के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सीटों के बंटवारे में लोकसभा चुनाव 2014 का प्रदर्शन मुख्य आधार बनेगा। सपा और बसपा के इस महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की चर्चा है लेकिन अभी किसी दल की ओर से इस मामले पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। इसके अलावा बीएसपी ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारी करते हुए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

 

ये भी पढ़ें: बड़ा मंगल की मंदिरों में धूम: भक्त जप रहे ‘आरती कीजै हनुमान लला की’

 

सैफई पहुंचे शिवपाल यादव :

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई पहुंच कर ग्राम पंचायत झिगूपुर के प्रधान आनंद के बीमार पिता दर्शन सिंह यादव से मुलाकात की और उनका का हाल चाल लिया। दर्शन सिंह यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी हैं। यही कारण है कि शिवपाल यादव खुद उन्हें देखने पहुंचे और उनका हाल चाल लिया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य डा. अरविंद यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदगीराम यादव, राहुल गुप्ता, सुधीर यादव, रामनरेश यादव प्रधान, भारत सिंह यादव ठेकेदार, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें: सत्ता में आए तो फर्जी एनकाउंटर की होगी जांचः रामगोविन्द चौधरी

Related posts

राम स्वरूप भारती कालेज में बेटियों की सुरक्षा हेतु चलाया गया अभियान, IG जोन व पुलिस अधीक्षक भी हुए शामिल

UP ORG Desk
6 years ago

लखीमपुर-बैलेट बॉक्स बदलने की खबर पर हंगामा

kumar Rahul
7 years ago

बाढ़ ने ले ली घर के मुखिया की जान

Shambhavi
6 years ago
Exit mobile version