Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ में समर्थकों संग शिवपाल ने मनाया नया साल

तमाम लोग नये साल के जश्न के लिए बहुत तैयारियां की थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार नये साल के जश्न को कुछ ख़ास तरह से मनाना चाहते थी। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश से दूर जोधपुर के उन्मेद पैलेस में अखिलेश यादव ने परिवार संग नया साल मनाया। मगर शिवपाल यादव ने कुछ ऐसा किया जो सभी को हैरान कर देगा।

अखिलेश ने जोधपुर में मनाया नया साल :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार का नया साल परिवार संग उत्तर प्रदेश से दूर जोधपुर में मनाया था। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और तीनों बच्चें विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे थे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए जोधपुर पहुँच थे। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल, बेटी अदिति और जुड़वाँ बच्चे टीना और अर्जुन भी साथ थे। इस दौरान उनके कई रिश्तेदार भी उनके साथ पहुंचें हुए थे।

मुलायम ने सपा कार्यालय पर मनाया नया साल :

2018 के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार संग जोधपुर में उन्मेद पैलेस देख रहे थे। वहीँ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ नया साल मनाया। मुलायम ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने की बात कही। हालाँकि मुलायम सिंह यादव के साथ सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव नजर नहीं आये थे।

लखनऊ में ही थे शिवपाल :

नये साल के पहले दिन के पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलायम को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नये साल की बधाई दी। मुलायम ने भी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देकर नई ऊर्जा के साथ पार्टी का काम करने को कहा। मगर उनके साथ शिवपाल यादव कहीं नजर नहीं आये थे। शिवपाल सिंह यादव ने सपा कार्यालय से दूर मगर लखनऊ में अपने घर पर शुभचिंतकों के साथ नया वर्ष मनाया। सूत्रों से खबर है कि शिवपाल ने अपने समर्थकों के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने किया ‘शहीदों का अपमान’

Related posts

तहसील और थाना सही हो जाये तो जनता महसूस करेगी राहत: सीएम योगी

Bharat Sharma
6 years ago

कस्टोडियल डेथ के मामले सामने आये हैं- पीसी घोष

Divyang Dixit
7 years ago

सभी विधायक आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version