उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार किया है।

हम सिर्फ नेताजी के आदेशों का पालन कर रहे हैं:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में जो हाल ही के दिनों में कोहराम मचा हुआ था।
  • वो एक बार फिर से उठता दिखाई दे रहा है।
  • सोमवार को सूबे के इटावा में सपा के पूर्व नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।
  • जिसमें उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया था।
  • वहीँ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के आरोपों पर पलटवार किया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मेरा किसी से काम नहीं है और न ही किसी से झगड़ा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम बस नेताजी के आदेशों का पालन करते हैं।

रामगोपाल ने कहा था, मुझे लालच नहीं है:

  • सोमवार को इटावा में प्रो० रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें वो काफी भावुक हो गए थे।
  • उन्होंने कहा था कि, वो कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे हैं।
  • रामगोपाल यादव ने ये भी कहा था कि, उन्हें किसी चीज का लालच नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने कहा था कि, अगर उन्हें लालच होता तो वो मंत्री बन जाते, जबकि मंत्री का पद उन्होंने सौंपने की पेशकश हुई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें