Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बीजेपी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ- शिवपाल यादव

shivpal yadav performance

shivpal yadav performance

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए सपा और बसपा ने भी आपस में गठबंधन कर लिया है। इसके साथ ही सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस गठबंधन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यही गठबंधन भाजपा को लोकसभा चुनाव में रोक सकता है। इस बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा को रोकने के लिए तरकीब निकाली है जिससे सभी लोग हैरान हैं।

उन्नाव पहुंचे शिवपाल :

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव उन्नाव पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने उन्नाव गैंगरेप मामले में भाजपा पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है और जो भी नतीजा आएगा, उसके बाद तो मुख्यमन्त्री योगी समझे और जानें। कठुआ में बेटी की हत्या मामले पर शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार को दोषियों पर कड़ा ऐक्शन लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि देश में बेटियों पर हो रहे अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ भाजपा सरकार के बस से ये देश और प्रदेश चलाना हो चुका है।

एक होकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव :

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनावों पर कहा कि साल 2019 लोकसभा चुनाव हम लोग एक होकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि BJP को एक होकर हम सभी हराएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई वायदा पूरा नहीं किया है। किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। महंगाई से जनता परेशान है। अब पैसे के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। हम लोग एक साथ हो जायेंगे तो बीजेपी 1 भी सीट नहीं जीतेगी।

Related posts

कैश वैन लूट गार्ड की हत्या: पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर किया ट्रेस

Sudhir Kumar
7 years ago

प्ले स्कूल में मासूम से छेड़छाड़ का मामला, आया ने मासूम बच्ची से की थी छेड़छाड़, डीएम के आदेश पर BSA ने की जांच, खामियां मिलने पर स्कूल को बंद करने का दिया गया नोटिस, साहिबाबाद थाने के राजेन्द्र नगर में है स्कूल।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

महिला दिवस: अस्मत पर गहराते ‘दरिंदो के दांत’, निकली चीखती आवाज!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version